Vilas Raj Aka: कोरोना वायरस की वजह से अगर कुछ अच्छा हुआ है तो वो है दूरदर्शन पर 90वें के दशक के सीरियलों की वापसी। हाल ही में रामायण का प्रसारण ख़त्म होने के बाद अब दूरदर्शन पर रामानंद सागर के एक और मशहूर धारावाहिक “श्री कृष्णा” का प्रसारण शुरू हो चुका है। रामायण ने तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया अब बारी है श्री कृष्णा की, साल 1993 में पहली बार दूरदर्शन पर श्री कृष्णा का प्रसारण किया गया था। अब एक बार फिर से दर्शकों की भारी मांग पर इस सीरियल का प्रसारण शुरू कर दिया गया है। श्री कृष्णा में कंस मामा का किरदार काफी मशहूर हुआ था। इस किरदार को निभाने वाले अभिनेता ने रामायण में भी एक अहम किरदार निभाया था। आज हम आपको इस अभिनेता के बारे में विशेष रूप से बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं, श्री कृष्णा के कंस मामा के बारे में।
Vilas Raj Aka – इस अभिनेता ने निभाया था श्री कृष्णा में कंस का रोल
![Kans mama-vilas-raj-aka-of Shri Krishna played an important role in Ramayana too](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/05/Kans-mama-vilas-raj-aka-of-Shri-Krishna-played-an-important-role-in-Ramayana-too-2.jpg)
श्री कृष्णा में कंस मामा के अहम किरदार में जो अभिनेता नजर आए थे उनका नाम है विलास राज। इस मशहूर धारावाहिक में विलास राज ने कंस मामा के किरदार को परदे पर जीवंत कर दिया था। रामानंद सागर के सभी धारावाहिक के नेगेटिव किरदार भी काफी मशहूर हुए। वो चाहे रामायण के रावण हों या फिर श्री कृष्णा के कंस, सभी किरदारों को दर्शकों का असीम प्यार मिला था। विलास राज ने कंस का किरदार इस अदायगी से निभाया था कि, हर घर में लोग उन्हें कंस मामा के नाम से जानने लगे थे। इस मशहूर धार्मिक सीरियल में श्री कृष्ण के बाल अवस्था का किरदार स्वप्निल जोशी ने निभाया था। बता दें कि, स्वप्निल जोशी ने ही रामायण में कुश का किरदार भी निभाया था, उन्हें ये रोल विलास राज ने ही दिलवाया था।
रामायण के इस किरदार में नजर आए थे विलास राज
![Kans mama-vilas-raj-aka-of Shri Krishna played an important role in Ramayana too](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/05/Kans-mama-vilas-raj-aka-of-Shri-Krishna-played-an-important-role-in-Ramayana-too-3.jpg)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रामानंद सागर के मशहूर सीरियल “श्री कृष्णा” में कंस मामा का किरदार निभाने से पहले विलास राज रामायण में भी एक अहम भूमिका निभा चुके थे। रामायण में विलास राज लवणासुर नाम के राक्षस की भूमिका में नजर आए थे। आज विलास राज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उसके निभाए किरदार आज एक बार फिर से लोगों के बीच काफी मशहूर हो रहे हैं। बता दें कि, विलास राज ने हिंदी सीरियल विक्रम बेताल, अलिफ़ लैला, अनहोनी, रामायण, श्री कृष्णा और अनहोनी आदि में काम किया था। इसके अलावा वो मराठी सीरियलों में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। श्री कृष्णा का प्रसारण बीते 3 मई से दूरदर्शन पर शुरू हो चुका है, रात नौ बजे इस सीरियल का प्रसारण किया जा रहा है। बीते जमाने के इस लोकप्रिय सीरियल को ना केवल इसके किरदारों बल्कि श्री कृष्ण की जीवनी जानने के लिए भी देखना चाहिए।
यह भी पढ़े:
- रामायण के क्लाइमेक्स सीन को किया गया एडिट, दर्शकों ने इस तरह से दिखाई नाराज़गी !
- लॉकडाउन के बीच ये क्या कर दिया सोनाक्षी ने, फैंस कर रहे हैं जमकर ट्रोल !