Love Horoscope For February 2021: वैलेंटाइन डे(Valentine’s Day) पड़ने की वजह से फरवरी(February) के महीने को प्यार का महीना भी कहते हैं। राशि के मुताबिक जहां कई को इस महीने प्यार मिलने वाला है तो कई का दिल भी टूट सकता है। ऐसे में यहां हम आपको राशि के अनुसार बता रहे हैं कि फरवरी का महीना आपके लिए कैसा साबित होने वाला है और जाने कैसा रहेगा आपका वैलेंटाइन्स डे।(Valentine’s Day)
1. सिंह(Leo)
![Leo - Love Horoscope For February 2021](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/01/leo.jpg)
इस महीने आपके साथ सारी चीजें इतनी सही होंगी कि आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप सपनों की दुनिया में जी रहे हैं। यदि किसी के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं, तो वास्तव में यह आपके लिए सबसे सही समय है।
2. वृषभ (Taurus)
![Taurus - Love Horoscope For February 2021](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/01/taurus-1.jpg)
यह महीना आपके लिए लव लाइफ के हिसाब से बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है, क्योंकि आपकी जिंदगी में नए लोगों का आगमन होने वाला है। आपको बस इतना ध्यान रखना है कि उनकी बातों को आपको ध्यान से सुनना है।
3. कर्क (Cancer)
![Cancer - Love Horoscope For February 2021](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/01/caner.jpg)
इस महीने भावनात्मक तौर पर आप खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आपको नए रिश्ते की जरूरत महसूस हो सकती है, लेकिन आपके अंदर चल रहे द्वंद्व की वजह से हो सकता है कि नए लोग आपसे दूरी ही बना कर रखें।
4.कन्या (Virgo)
![Virgo - Love Horoscope For February 2021](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/01/virgo.jpg)
इस महीने कुछ लोग आपकी लव लाइफ में परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप इन सभी समस्याओं को आसानी से सुलझा लेंगे। इस बात की पूरी संभावना है कि यदि किसी से आपकी एक छोटी सी भी मुलाकात होती है, तो यह एक लंबे रिश्ते में तब्दील हो सकती है।
5. वृश्चिक (Scorpio)
![Scorpio - Love Horoscope For February 2021](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/01/scorpio-1.jpg)
खुश हो जाइए, क्योंकि इस बात की पूरी संभावना है कि इस महीने आपको लोगों का पूरा अटेंशन मिलने वाला है। यही नहीं, आपको खुशखबरी भी मिलेगी। हर तरीके से आप खुश रहेंगे।
6. मेष (Aries)
![Aries - Love Horoscope For February 2021](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/01/aries.jpg)
इस राशि वालों के लिए फरवरी अच्छी और बुरी दोनों साबित हो सकती है, क्योंकि पहले से चल रहा रिश्ता और मजबूत भी हो सकता है, तो वहीं आपके व्यवहार बुरा लगने की वजह से रिश्ते में खटास भी आ सकती है।
7. कुंभ (Aquarius)
![Aquarius - Love Horoscope For February 2021](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/01/aquarius.jpg)
इस महीने आपके सितारे आपका पूरा साथ देंगे। आपकी लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहने वाली है। पुरानी सोच आपके बहुत काम आने वाली है। पुराना रिश्ता भी आपका अच्छा परिणाम देने वाला है।
8. मिथुन (Gemini)
![Gemini - Love Horoscope For February 2021](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/01/gemini.jpg)
भावनात्मक रूप से इस महीने आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। आपको बहुत जल्दी गुस्सा भी आ सकता है और बहुत ही जल्दी यह ठंडा भी हो जाएगा। नए रिश्ते की संभावना प्रबल दिख रही है।
9. धनु (Sagittarius)
![Sagittarius - Love Horoscope For February 2021](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/01/sagittaruis.jpg)
इस महीने आप खुश रहेंगे। जिससे मिलने का न जाने आप कब से इंतजार कर रहे हैं, उससे आपकी मुलाकात हो सकती है। अपोजित सेक्स के लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा।
10. मीन (Pisces)
![Pisces - Love Horoscope For February 2021](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/01/pisces.jpg)
इस बात की पूरी संभावना है कि इस महीने आपको किसी अजनबी से पहली नजर का प्यार हो सकता है। हालांकि, आप जल्दबाजी में कुछ भी करने की कोशिश न करें। इससे हो सकता है कि आपका पार्टनर घबरा जाए।
11. तुला (Libra)
![Libra - Love Horoscope For February 2021](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/01/libra.jpg)
आंतरिक द्वंद्व की स्थिति इस दौरान आपके जीवन में बनी रहेगी। खुद आप यह समझ नहीं पाएंगे कि आप चाहते क्या हैं। ऐसे में आपको बहुत सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी।
12. मकर (Capricorn)
![Capricorn - Love Horoscope For February 2021](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/01/capricoen.jpg)
सितारे इस वक्त आपके बहुत ही अच्छे पोजीशन में हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर के साथ बाहर जाना चाहिए और उनके साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए।
- कल है वैलेंटाइन डे, राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आपके प्यार का सफर
- रिलेशनशिप से दूर ही रहना चाहते हैं ये 4 राशि वाले लोग, सिंगल रहना करते हैं पसंद
- इन 6 राशियों को मिलेगा वैलेंटाइन डे पर उनका सच्चा प्यार
इस तरह से सभी राशि वालों के लिए लव लाइफ के हिसाब से फरवरी 2021 का राशिफल(Love Horoscope For February 2021) ऐसा रहने वाला है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को पूरा प्यार और सम्मान भी दें।