पीरियड के दर्द से छुटकारा ना मिलने पर अक्सर महिलाएं इस दौरान चिड़चिड़ी हो जाती हैं। इस वजह से ना तो किसी चीज में मन लगता है और ना ही कोई काम हो पाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपना कर पीरियड के दर्द(Periods Pain) से बेशक निजात पाया जा सकता है। आइये जानें कौन से हैं वो उपाय।
इन घरेलू उपायों से पाएं पीरियड के दर्द(Periods Pain) से छुटकारा
1. योग या एक्सरसाइज करें


2. हॉट पैड का करें प्रयोग


पीरियड के दर्द(Periods Pain) से छुटकारा दिलाने में हॉट पैड को काफी उपयोगी माना जाता है। इस दौरान पीठ ने निचले हिस्से व पेट पर हॉट पैड में गर्म पानी भरकर रखने से काफी आराम मिलता है। आपको जानकर हैरानी होगी पीरियड में हॉट पैड ट्रीटमेंट को किसी पेनकिलर से भी ज्यादा प्रभावी माना जाता है।
3. पानी पीने में ना करें कोताही


पीरियड के दौरान बहुत सी महिलाएं काफी कम पानी पीने लगती है। लेकिन ऐसा करना पीरियड के दर्द को बढ़ाता है। असल में इस दौरान शरीर में पानी की कमी होने से भी पेट दर्द की समस्या होती है। इसलिए पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए इस दौरान खूब सारा पानी जरूर पीना चाहिए। इसके साथ ही पीरियड में वाटर मेलन और खीरा खाना भी ख़ासा फायदेमंद हो सकता है।
4. अजवाइन का सेवन करें


पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तेज दर्द होने की स्थिति में आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच नमक को एक ग्लास पानी में मिलाकर लेने से लाभ मिल सकता है।
5. मसाज़ थेरेपी लें


पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए मसाज थेरेपी भी काफी फायदेमंद है। इस दौरान किसी भी एसेंशियल ऑयल से पेट के चारों तरफ मालिश करने से लाभ मिलता है। एक शोध में इस बात की जानकारी मिलती है कि, पीरियड के दौरान एसेंशियल आयल से मालिश करने से काफी हद तक दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
यह भी पढ़े
- नीम की पत्तियां चबाने के फायदे : कड़वेपन में छिपा है सेहत के कई राज, होते हैं ये लाभ!
- वजन कम करने के साथ ही अनेक गुणों का खजाना है इमली
- दुनिया की सबसे हेल्दी खाने में शुमार की जाती हैं ये इंडियन डिशेज़, पोषक तत्वों का है खजाना!
6. हल्दी दूध पीना ना भूलें


महिलाओं के शरीर में कैल्सियम की कमी को पूरी करने के लिए डेरी उत्पादों का सेवन करना बेहद आवश्यक है। विशेष रूप से पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हल्दी दूध का सेवन जरूर करें। हल्दी को हर प्रकार का दर्द निवारक माना जाता है। इसलिए पीरियड में दूध के साथ हल्दी मिलाकर पीना ख़ासा लाभदायक।
इसके साथ ही पीरियड के दर्द(Periods Pain) से छुटकारा पाने के लिए अदरक के पानी का करना भी ख़ासा फायदेमंद माना जाता है।