अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एमएस धोनी को कौन नहीं जानता है। एमएस धोनी के संन्यास लेने के बाद वह अपना काफी समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। हाल ही में एमएस धोनी(MS Dhoni) आईपीएल में क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे उसके बाद उन्होंने अपने परिवार को दुबई बुला लिया था। उनकी पत्नी साक्षी धोनी(Sakshi Dhoni) ने अपना जन्मदिन दुबई में ही मनाया फिर अपनी बेटी के साथ वह फेम पार्क में घूमने पहुंची। फेम पार्क(Fame Park) दुबई का एनिमल पार्क है जहां पर हर तरह के जानवर दिखाई देते हैं। वहां जाने के बाद साक्षी धोनी ने बाग के बच्चे को अपनी गोद में बिठाकर दूध पिलाया और मगरमच्छ को भी अलग अंदाज में खाना खिलाया।
क्या खास है साक्षी धोनी(Sakshi Dhoni) के इस ट्रिप में
इंस्टाग्राम पर साक्षी धोनी का लेटेस्ट वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जहां पर उनका जानवरों के प्रति प्रेम भी दिख रहा है। साक्षी धोनी(Sakshi Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ फोटोस और वीडियो शेयर किया है जहां वह जानवरों को खाना खिलाया और उनके साथ फोटो क्लिक कर रही है। इस वीडियो में सबसे पहले उन्होंने जिराफ को खाना खिलाया फिर भालू को भी खाना खिलाया और वह खतरनाक जानवरों को भी खाना खिलाने से पीछे नहीं हटी, 1 डंडे के बदौलत से उन्होंने मगरमच्छ को भी खाना खिलाया।
View this post on Instagram
साक्षी धोनी ने अपना यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “सबसे यादगार पलों में से एक है फेम पार्क रोमांचक और मुठभेड़ यह जिंदगी भर याद रहेगा। सैफ अहमद बेलहासा का शुक्रिया, जो हमें वो लेकर गए। जानवरों की आंखों में महान भषाएं बोलने की शक्ति होती है- मार्टिन बुबर”।
यह भी पढ़े
- विराट कोहली ने बनाये वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 12 हजार रन, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
- 73 की उम्र में धोनी के गुरु ने छोड़ा उनका साथ, कहलाते थे रांची क्रिकेट के भीष्म पितामह
बता दे एम एस धोनी की पत्नी(Sakshi Dhoni) के साथ-साथ धोनी भी जानवरों से खूब प्यार करते हैं। उन्होंने अपने घर में कई कुत्तों को पाल रखा है। लॉकडाउन के दौरान उनके घर में एक चिड़िया आई थी जो कि ज़ख्मी दी उन्होंने चिड़िया का खूब ध्यान रखा और ठीक करने के बाद उसने हवा में छोड़ दिया था।