घर पर अकेले रहना किसे पसंद नहीं होता। हम जो चाहे खा-पी सकते हैं, जो चाहे पहन सकते हैं। इसका एक अलग ही मजा है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अतरंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर लड़की घर में अकेले होने पर करती है।
1. खुद को सुपरस्टार की तरह देखना
![Look Like Rockstar When Girls Alone At Home](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/09/Look-Like-Rockstar-When-Girls-Alone-At-Home.jpg)
शीशे के सामने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के गाने पर सैक्सी डांस करना हर लड़की का सपना होता है। इसे वह तब पूरा करती है जब घर के सब लोग कहीं बाहर गए हों और वह घर पर अकेली हो।
2. मन मुताबिक कपड़े पहनना
![Clothe- When Girls Alone At Home](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/09/Clothes-When-Girls-Alone-At-Home.jpg)
कई लड़कियां जब घर में अकेली होती हैं तो अपने मन मुताबिक कपड़े पहनती हैं जो कई बार वो परिवार के लोगों के घर में होने के कारण नहीं पहन पाती। घर पर किसी के ना होने पर लड़कियाँ अपने इसी शौक को पूरा करती हैं।
3. नए लुक ट्राई करना
![New Look Try When Girls Alone At Home](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/09/New-Look-Try-When-Girls-Alone-At-Home.jpg)
किसी के सामने अलग-अलग हेयरस्टाइल, आईशैडो, लिप शेड्स ट्राई करना काफी मुश्किल होता है। लोग आपका मजाक उड़ाते हैं। इसलिए ये सब काम लड़कियाँ अकेले होने पर ही करती हैं।
4. दिल खोल कर गाने गाना
![When Girls Alone At Home](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/09/When-Girls-Alone-At-Home.jpg)
कुछ लड़कियों को गाने का बहुत शौक होता है, लेकिन वे सबके सामने गाने में संकोच करती हैं।ऐसे में अकेले होने पर वे अपनी इस हॉबी को पूरा करती हैं और हाँ! कई बार खुद को रिकॉर्ड भी कर लेती हैं।
5. पसंद का खाना
![Food- Girls Alone At Home](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/09/Food.jpg)
अक्सर लड़कियां घर में सबके होने की वजह से अपनी पसंद की चीजें बनाकर या बाजार से मंगा कर नहीं खा पाती। ऐसे में अपने पसंद की चीजें खाने के लिए घर पर अकेले होना उनके लिए एक गोल्डन चांस जैसा होता है ।
6. दिल खोल कर रोना
![Crying Alone](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/09/Crying-Alone.jpg)
कई बार तो लड़कियां अपना फेवरेट सैड सॉन्ग सुन कर या कोई सैड मूवी देख कर अपने तकिये को गले लगाकर दिल खोल कर रोती हैं। यकीन मानिए तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। जी भर कर रोने से उनका मन हल्का हो जाता है और परिस्थितियों से लड़ने के लिए एक नई शक्ति मिलती है।
7. बैड सबसे बैस्ट
![Bed Hub When Girls Alone At Home](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/09/Bed-Hub-When-Girls-Alone-At-Home.jpg)
जब लड़कियां घर पर अकेले होती हैं तो उनका बैड ही उनका ऑफिस, डाइनिंग टेबल, किचन आदि बन जाता है। ऐसे में इतनी अद्भुत जगह को छोड़ने का किसका मन करता है। घर पर कोई ना हो तो कुछ खाने-पीने के बाद चादर बदलने की भी टेंशन नहीं। बस सोते समय थोड़ा साफ किया और सो गए।
8. खुद से बात करना
![Talking To Your Self](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/09/Talking-To-Your-Self.jpg)
खुद से बातचीत करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से आप कई बार खुद को और अपने आस-पास की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है। घर पर किसी के ना होने पर कुछ लड़कियां खुद से बात कर भी अपना मन बहलाती है और खुद को एंटरटेन रखती हैं।
यह भी पढ़े
- अपने लॉन्ग डिस्टैंस रिलेशनशिप को बनाएं फेविकोल के जोड़ जैसा मजबूत, फॉलो करें ये आसान टिप्स
- ठंडे दूध के फायदे: शरीर को गर्म नहीं बल्कि ठंडा दूध पीने से होते हैं कई फायदे!
9. स्टॉकिंग ऑन सोशल मीडिया
![Social Media Scrolling When Girls Alone At Home](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/09/Social-Media.jpg)
आप घर पर अकेले हों और बोर हो रहे हों तो अपने किसी पसंदीदा सेलेब या किसी निजी शक्स को सोशल मीडिया(Social Media) पर स्टॉक करने में बड़ा मजा आता है। कुछ लड़कियों का यह फेवरेट टाइम पास होता है और वे अक्सर खाली समय में लोगों को सोशल मीडिया पर स्टॉक करती रहती हैं।
10. सेल्फी टाइम
![Selfie When Girls Alone At Home](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/09/Selfie-When-Girls-Alone-At-Home.jpg)
कुछ लड़कियों को सेल्फी लेना बहुत पसंद होता है और वो शीशे के सामने खड़े होकर अलग-अलग एंगल से घंटो तक सेल्फी खींचती हैं। बाद में इनमें से जो सेल्फी अच्छी आई होती है उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देती हैं।