जानकारी है कि, भारतीय नौ सेना विमान(Indian Navy) के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। इसकी ख़ास वजह यह है कि, पहली बार भारतीय नौ सेना के इतिहास में दो महिलाओं का चयन हेलीकाप्टर स्ट्रीम ऑब्ज़र्वर के रूप में किया गया है। एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार नेवी के इस कदम को लैंगिग समानता की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आइये इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पहले नेवी(Indian Navy) में महिलाओं का प्रवेश केवल विंग विमान तक था
![Indian Navy](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/09/Indian-Navy.jpg)
बता दें कि, इससे पहले इंडियन नेवी(Indian Navy) में महिलाओं का प्रवेश सिर्फ विंग विमान तक ही निहित था। लेकिन आज पहली बार दो महिलाओं को हेलीकाप्टर स्ट्रीम के लिए चयनित किया गया है। इन दोनों महिलाओं के नाम हैं सब लेफ्टिनेंट कुमुदनी त्यागी(Sub Lieutenant Kumudini Tyagi) और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह(Sub Lieutenant Riti Singh)। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों भारतीय नौसेना के 17 अधिकारियों के एक समूह की हिस्सा हैं। इन दोनों को आईएनएस गरुड़ कोच्चि में आज आयोजित एक समारोह में हेलीकाप्टर स्ट्रीम ऑब्ज़र्वर के रूप में चयनित किया गया।
जानें इस मौके पर एडमिरल ने क्या कहा
![Indian Navy First Women Combatants](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/09/Indian-Navy-First-Women-Combatants.jpg)
भारतीय नौ सेना के इस ख़ास दिन पर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि, “यह एक ऐतिहासिक मौका है, जब पहली बार महिलाओं को हेलीकाप्टर संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।” गौरतलब है कि, चयनित दोनों महिला अधिकारी खासतौर से भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी विमानों की सेवा करेंगे।
यह भी पढ़े
- सुर्खियों में हैं पद्मश्री किसान चाची, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे मुलाकात
- कर्नाटक का यह पुलिसवाला है रियल सिंघम, इनकी दरियादिली जान आप भी करेंगे इन्हें सलाम