Leftover Veggies: भारतीय घरों में पारंपरिक रूप से खाने में रोटी दाल सब्जी जरूर बनाई जाती है। सब्जियों के बिना हर भोजन को अधूरा माना जाता है। कभी कभार ऐसा भी होता है कि, सब्जी जरुरत से ज्यादा बन जाती है। कुछ लोग फ्रीज़ में उसे इस आशा में रख देते हैं कि, अगले दिन उसका उपयोग फिर से खाने में कर लिया जाएगा। लेकिन ऐसा हो नहीं पाता, एक ही डिश बार-बार खाकर लोग बोर जाते हैं। इसके बाद उस सब्जी को फेंकने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बच जाता है। लेकिन आज हम आपको रात की बची हुई सब्जियों से कुछ ऐसी रेसिपी बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनाना भी आसान है खाने में भी बेहद टेस्टी।
Leftover Veggies – रात की बची हुई सब्जियों से बनाए ये बेहतरीन डिशेज
कटलेट

रात की बची हुई सब्जियों से आप स्वादिष्ट कटलेट बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है केवल सब्जियों को एक कटोरी में निकाल लें, उसमें दो चम्मच बेसन, बारीक कटी प्याज और नमक मिला दें। सभी को अच्छी तरह से बेसन में मिला लें। इसके बाद आप चाहे तो इसे ब्रेड के चूड़े में लपेट कर भी तेल में फ्राई कर सकते हैं। आप इसे डीप फ्राई और शैलो फ्राई दोनों कर सकते हैं। इस डिश को आप सुबह नाश्ते में और शाम में चाय के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं।
पराठे

भारत के अमूमन घरों में सुबह का नाश्ता पराठे होते हैं। अगर आपके घर में भी लोग पराठे खाने के शौक़ीन हैं तो अब आपके लिए ये डिश बनाना और भी आसान है। अगर रात की बची हुई सब्जी फ्रीज़ में हो तो उसे केवल आटे के साथ अच्छी तरह से मिक्स करके उसमें नमक और चाट मसाला मिलाकर स्वादिष्ट पराठे सेंक लें। इन पराठों को दही या फिर धनिया-पुदीने की चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।
Leftover Veggies – वेज-रोल

लॉकडाउन चल रहा है और ऐसे में रोल खाने की इच्छा तो आपको जरूर होती होगी। लेकिन अब आप अपनी इस इच्छा को घर में भी पूरी कर सकते हैं वो भी रात की बची हुई सब्जियों से। सबसे पहले रोटी या पराठे सेंक लें, अब एक रोटी या पराठे पर सबसे पहले टोमेटो केचप लगाएं। इसके बाद बची हुई सब्जियों को अच्छी तरह से स्प्रेड कर दें, अब ऊपर से बारीक कटे प्याज और टमाटर डाल दें। अंत में इसे रोल का शेप देकर इस वेज रोल को एन्जॉय करें। बच्चों के साथ ही ये डिश बड़ों को भी काफी पसंद आ सकती है।
सैंडविच

सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम की चाय, सैंडविच का सेवन कभी भी किया जा सकता है। सैंडविच के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप अगर इसमें बची हुई सब्जियों को ऐड कर दें तो इसका स्वाद भी दोगुना हो सकता है। दो ब्रेड लें , एक ब्रेड के ऊपर अपना पसंदीदा स्प्रेड लगायें। इसके बाद बची हुई सब्जियों को स्प्रेड कर दें, ऊपर से एक चीज स्लाइस रखें। अब दूसरे ब्रेड में बटर लगाकर दोनों को जोड़ें और इसे सैंडविच मेकर या फिर तवे पर सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें। है ना सैंडविच बनाने का बेहद आसान तरीका।
वेज पुलाव

रात की बची हुई सब्जियों से आप दिन के लंच में वेजिटेबल पुलाव भी बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले प्लेन चावल बना लें, इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई रखें। इसमें दो चम्मच घी डालें, आधा चम्मच जीरा डालें और कुछ ड्राईफ्रूट्स डाल दें। इसके बाद बची हुई सब्जियों को कढ़ाई में डालें और ऊपर से पके हुए चावल डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। बस इस आसान स्टेप के साथ ही आपका स्वादिष्ट वेज पुलाव बनकर तैयार हो जाएगा।
पकोड़े

आपको बता दें कि, रात की बची हुई सब्जियों से आप पकोड़े भी बना सकते हैं। सभी सब्जियों को बेसन के साथ थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें। इसमें चाट मसाला, बारीक कटे प्याज और जीरा पाउडर डाल दें। स्वाद के लिए आप इसमें बारीक कटी धनिया भी मिला सकते हैं। सभी को अच्छी तरह से मिक्स करके तेल में पकोड़े का आकार देते हुए डीप फ्राई करें। इन पकोड़ों को शाम की चाय के साथ आप सर्व कर सकते हैं। बची हुई सब्जियों से बनाये जाने वाले इन डिशेज़ को अपने घरों में जरूर ट्राई के। यक़ीनन आपको इसका रिजल्ट अच्छा ही मिलेगा।
यह भी पढ़े:
- अगर आप भी हैं अंडे खाने के शौकीन, तो ये 6 डिश जरूर करें ट्राई
- इस ट्रिक से बनाएंगे तो नहीं फूटेंगे आपके गोलगप्पे