Haunted Place in Rajsthan: भारत की सांस्कृतिक विरासत में यहां रहने वालों को अच्छी-बुरी हर तरह की बात मिली है। यहां की खूबसूरती, संस्कृति अपने आप में बहुत कुछ बयां करती है, इसके साथ ही यहां पर ऐसा भी कहा जाता है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत अपने अंदर कई तरह के रहस्य समेटे हुए है और ये रहस्य भारत के कुछ राज्यों में स्थित है। इनमें से एक Haunted Place Rajsthan भी है जहां कई राजा-महाराजाओं के किस्से दफन हैं जो समय-समय पर स्थानीय लोगों को महसूस होते हैं। मगर इनका ये रहस्य है क्या आज हम इसी के बारे में कुछ बातें आपको बताने वाले हैं।
Haunted Place Rajsthan का क्या है रहस्य?


इस गांव की सीमा पर रहने वाले एक बुजुर्ग सुमाराम ने बताया, सलीम सिंह इस गांव की एक लड़की को बहुत पसंद करता था और यहां के निवासी अपने सम्मान की रक्षा के लिए रातों रात यहां से चले गए। वो गायब हो गए और भगवान जानता है कि वे कहां गए। लोककथा के अनुसार यहां के मूल निवासियों ने इस जगह को श्राप दे दिया इसलिए अब यहां कोई रहता नहीं है। हालांकि इस बात को खारिज किया जा चुका है कि वो जगह भूतिया है।
यह भी पढ़े
- दुनिया के कुछ ख़ास भूतिया जगहों में से एक है कोलकाता का घोस्ट लाइट (Ghost Lights)
- एक लड़की की वजह से आखिर 42 वर्षों तक क्यों बंद रहा भारत का ये रेलवे स्टेशन?
- यूपी का वो थाना (Sohagi Barwa), जहां पांच वर्षों में दर्ज नहीं हुई एक भी FIR
इसका दूसरा पक्ष भी आया सामने
Haunted Place Rajsthan लोगों द्वारा फैलाई गई कुछ अफवाहें हैं और इस बारे में आस-पास रहने वाले कुछ दूसरे लोगों का कहना है। गांव में रहने वाले दूसरे बुजुर्ग ने बताया, ‘ये एक मिथ्या है कि यहां भूत रहते हैं। गांव में पुराने घरों के खंडहर बन गए हैं और कुछ नहीं। पालीवाल ब्राह्मणों ने अपने सम्मान की रक्षा के लिए गांव छोड़ा था और उसके बाद ये गांव कभी बस नहीं पाया। इसलिए आमतौर पर लोग मान लेते हैं कि यहां भूत रहते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। मैं यहां काफी समय से रह रहा हूं और यहां कुछ अजीब नहीं हुआ है।’ वहीं दूसरी ओर उस गांव के बॉर्डर पर एक कैफेटेरिया चलाने वाले एक व्यक्ति का दावा है कि वो अपने बेटे के साथ कई सालों से रह रहा है लेकिन वहां कोई अजीब चीज नहीं होती है फिर भी उनके ग्राहक शाम 4 बजे के बाद वहां रुकते नहीं हैं। कुलधरा एक पुरातात्विक स्थल माना जाता है और यहां दिन में बरसात के समय काफी पर्यटक आते हैं। हरियाणा के एक पर्यटक रूपिंदर सिंह के अनुसार, ये एक अच्छी जगह है लेकिन यहां के बारे में कई अलग-अलग बातें कहने वाले लोग हैं और उन सभी का अपना विश्वास है।
200 साल पुराना है कुलधरा Kuldhara Rajasthan


200 साल पुराना बसा गांव कुलधरा में कभी दीवान सालम सिंह का राज था और यहां के एक मंदिर के पुजारी की बेटी पर उसकी नजर पड़ गई थी। उसने उस लड़की को अपनी जिद बना लिया था और सालेम सिंह ने शादी करने के लिए गांव के लोगों को चंद दिनों की मोहलद दी थी। लड़की के सम्मान के लिए गांव में रहने वाले करीब 5000 लोगों ने रातों रात गांव छोड़ने का फैसला कर लिया। ऐसा कहा जाता है कि उन्हीं ब्राह्मणों ने इस गांव को जाते-जाते श्राप दे दिया था इस वजह से आज भी वीरान है। इस गांव में डर के मारे कोई आता-जाता नहीं है और यहां के सभी घर खंडहर में परिवर्तित हो गए हैं।